महिला अस्पताल के सामने मरीज माफिया सक्रिय, विभाग बेखबर
बस्ती के जिला महिला अस्पताल के आसपास मरीज माफिया सक्रिय है। ग्रामीण महिलाएं बेहतर इलाज के बहाने अवैध जांच केंद्रों और निजी अस्पतालों तक पहुंचाई जा रही हैं। इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है। सीएमओ ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है और अवैध संचालन पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

बस्ती, निज संवाददाता। जिला महिला अस्पताल के आसपास मरीज माफिया सक्रिय है। महिला अस्पताल में ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज कराने के लिए आई महिलाओं को बेहतर इलाज के बहाने मरीजों को बहला-फुसलाकर अवैध जांच केंद्रों व निजी अस्पतालों तक पहुंचाते हैं। इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है। यह कारोबार काफी समय से फलफूल रहा है। विभागीय अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं है। सोमवार को दोपहर 12 बजे एक दुकान पर दो महिलाएं एक निजी अस्पताल का लेटर पैड रखी थी। दुकान के बाहर पर्दा लगा था, लेकिन कोई बोर्ड नहीं था। दुकान के ठीक सामने एक लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहा है।
वहां मौजूद एक युवक ने चिकित्सक के बारे में पूछताछ करने पर बिना जबाव के बाहर निकल गए। वहीं कई संचालक मौके से फरार हो गए। जिला महिला अस्पताल के सामने और गली में कई छोटी दुकानों में अल्ट्रासाउंड मशीनें और पैथोलॉजी सेंटर संचालित किया जा रहा है। घटना के समय एक युवक ने खुद को एक संगठन का जिलाध्यक्ष होने का दावा किया गया। घटना के बाद हरकत में आए सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने प्रकरण की जांच कराने की बात कही गई। उन्होंने कहा है जांच के दौरान अगर अवैध संचालन मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


