बस से उतरते ही यात्री की निकल गई जान

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती के सोनहा कस्बे में एक यात्री की बस से उतरते ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राम औतार के रूप में हुई, जो मजदूरी के लिए दिल्ली से आ रहा था। घटना के बाद बस चालक और कंडेक्टर बस लेकर भाग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

बस से उतरते ही यात्री की निकल गई जान

बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र के सोनहा कस्बे में सुबह एक यात्री की बस से उतरते ही मौत हो गई। इस घटना से कस्बे में हड़कंप मच गया। यह घटना देख बस चालक व कंडेक्टर ने मृतक यात्री को छोड़कर बस लेकर भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का पहचान थानाक्षेत्र के जगदीशपुर उर्फ नौगढ़वा गांव निवासी राम औतार (52) पुत्र बलेशर के रूप में हुई। मृतक मृतक राम औतार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। वह सुबह करीब नौ बजे गांव के ही चौराहे पर गोंडा से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस में दिल्ली जाने के लिए बैठ गया।

बस करीब दस बजे सोनहा पंहुची तो मृतक ने बस को रोकवा नीचे उतरने लगा। जैसे ही वह बस से नीचे उतरते ही गिर गया। गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस चालक व परिचालक यह घटना देख बस को लेकर आगे निकल गए। यह घटना के बाद स्थानीय लोग एकत्रित होकर इसकी सूचन पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष महेश सिंह ने यात्री को इलाज के लिए सीएचसी भानपुर ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। मौके पर मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो पाई। पहचान होते ही पुलिस ने मृतक के घर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही घर में सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।