
सात दिनों में धान क्रय केंद्रों पर 517 कुंतल की हुई खरीद
संक्षेप: Basti News - बस्ती में धान खरीद प्रक्रिया तेजी से चल रही है। विपणन टीम किसानों से संपर्क कर खरीद को बढ़ावा दे रही है। एक नवंबर से शुरू हुई प्रक्रिया में 64 केंद्रों पर 50 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार धान की खरीद जल्दी शुरू हुई है।
बस्ती। क्रय केंद्रों पर धान खरीद के लिए रफ्तार पकड़ रही है। विपणन टीम क्रय केंद्रों पर प्रभावी रूप से किसानों से संपर्क कर खरीद तेज करने में जुटे हैं। विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जनपद में एक नवंबर से खरीद प्रकिया शुरू हो गई है। 64 केंद्रों पर 50 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला है। कई केंद्रों पर अभी धान खरीद के लिए सत्यापन प्रक्रिया चल रही है। क्रय केंद्रों प्रभारी किसानों का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। विभागीय अधिकारी क्रय केंद्रों पर खरीदारी प्रकिया शुरू कराने के लिए केंद्रों की प्रतिदिन समीक्षा कर प्रभारियों को जल्द केंद्रों पर खरीद को शुरू कराने के लिए जोर दे रहे हैं।

एक नवंबर से सक्रिय किए गए प्रशासन के क्रय केंद्रों पर धान खरीद रफ्तार पकड़ने लगी है। छह दिनों मे जिले के 64 क्रय केंद्रों पर गुरुवार तक किसानों से 517 कुंतल धान की तौल कराई जा चुकी है। लक्ष्य के सापेक्ष खरीदारी करने को लेकर विपणन टीम को किसानों से संपर्क कर धान बेचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है पिछले विपणन वर्ष में 10 दिनों के बाद क्रेंदों पर खरीद शुरू हो सकी थी। जिसके सापेक्ष अबकी बार जल्दी खरीद शुरू हो गई है। प्रशासन की ओर से 31 खाद्य विभाग, 21 पीसीएफ, 11 पीसीयू और एक एफसीआई केंद्रों की स्थापना कराई गई है। एक नवम्बर से सक्रिय क्रय केंद्रों पर पहले सप्ताह में महज नाममात्र की धान खरीद की गई थी। दूसरे सप्ताह में धीरे-धीरे धान खरीद रफ्तार पकड़ रहा है। दर्जनभर क्रय केंद्रों पर बोहनी ही नहीं हो सकी है। अभी भी जिले के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष क्रय केंद्रों पर धान की तौल नहीं हो रही है। इसके पीछे किसानों के धान में नमी होना बताया जा रहा है। केंद्र प्रभारियों की मानें तो आने वाले सप्ताह में धान खरीद में और तेजी आएगी। इस बाबत पर डिप्टी आरएमओ विपिन कुमार ने बताया 64 केंद्रों पर गुरुवार तक 517 कुंतल धान की तौल कराई जा चुकी है। शुक्रवार को डिप्टी आरएमओ विपिन कुमार राय ने क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बनकटी, सल्टौआ, रामनगर के केंद्रों की खरीद व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र पर प्रभारियों से धान खरीद के बारे में जवाब-तलब खरीदारी में तेजी लाने का निर्देश दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




