जिले में कई प्रमुख अधिकारियों ने कार्यभार संभाला
बस्ती में विभिन्न पदों पर अधिकारियों ने कार्यभार संभाल लिया है। विकास भवन में नए परियोजना निदेशक अंगद कुमार गुप्ता और जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने पद ग्रहण किया। कुछ अधिकारियों का ट्रांसफर भी हुआ है, जिसमें पीडी राजेश कुमार और डीडीओ अजय कुमार का शामिल हैं।

बस्ती, निज संवाददाता। स्थानान्तरण के बाद विभिन्न पदों पर आए अधिकारियों ने कार्यभार संभाल लिया है। विकास भवन में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के पद पर अंगद कुमार गुप्ता ने तथा जिला विकास अधिकारी के पद पर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण कर लिया। बस्ती के पीडी राजेश कुमार का भदोही व डीडीओ अजय कुमार सिंह को श्रावस्ती ट्रांसफर हो गया है। इसी प्रकार जिला पंचायत बस्ती के अपर मुख्य अधिकारी विजय कुमार वर्मा को चित्रकूट तथा जेई मनीष चौधरी को ललितपुर के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया। उनके स्थान पर आजमगढ़ से ट्रांसफर होकर आए अशोक कुमार मद्देशिया तथा महराजगंज से ट्रांसफर होकर आई दुर्गावती ने जेई के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विकास भवन स्थित श्रम विभाग में तैनात श्रम प्रवर्तन अधिकारी नागेन्द्र त्रिपाठी का तबादला शाहजहांपुर के लिए हो गया है। उप श्रमायुक्त रचना केसरवानी ने उन्हें नवीन कार्यस्थल के लिए कार्यमुक्त कर दिया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी का चार्ज सहायक श्रमायुक्त सचिन सिंह को सौंपा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


