राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करता है एनएसएस

Mar 08, 2026 02:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - महिला पीजी कॉलेज बस्ती में एनएसएस का सप्त दिवसीय विशेष शिविर आयोजित हुआ। इसमें स्वयंसेविकाओं को सेवा की भावना और स्वच्छता का महत्व सिखाया गया। मुख्य अतिथि प्रो. सुनीता तिवारी ने भारतीय संस्कृति और दूसरों की सहायता करने की जरूरत पर जोर दिया। शिविर में परिसर की सफाई भी की गई।

राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करता है एनएसएस

बस्ती, निज संवाददाता। महिला पीजी कॉलेज बस्ती में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सप्त दिवसीय विशेष शिविर मोहल्ला तुर्कहिया में आयोजित में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस विशेष शिविर के माध्यम से स्वयंसेविकाओं को सीखने का अवसर मिला। मुख्य अतिथि प्रो. सुनीता तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र सेवा की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का मूल आधार है। जियो इसलिए ताकि दूसरों की सहायता कर सको, जिससे वे भी जीवित रह सकें। शिविर में स्वयंसेविकाओं की ओर से स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ-सफाई की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।