11 सीएचसी पर बनेगा एनबीएसयू, नवजात का होगा इलाज

Mar 01, 2026 11:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - बस्ती जिले की 11 सीएचसी पर एनबीएसयू (न्यू बार्न सिक यूनिट) स्थापित किया जाएगा, जिससे नवजातों का स्थानीय स्तर पर इलाज संभव होगा। पहले गंभीर नवजातों को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज भेजा जाता था। एनबीएसयू बनने से शिशु मृत्यु दर में कमी आने की उम्मीद है।

11 सीएचसी पर बनेगा एनबीएसयू, नवजात का होगा इलाज

बस्ती, निज संवाददाता। जिले की 11 सीएचसी पर एनबीएसयू (न्यू बार्न सिक यूनिट) बनेगा। यहां पर नवजात का इलाज किया जाएगा। अभी तक गंभीर नवजात को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया जाता है। एनबीएसयू बन जाने से स्थानीय स्तर पर व तत्काल नवजात का इलाज शुरू हो सकेगा। इससे शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि सीएचसी पर एनबीएसयू संचालित कराए जाने हैं, जिसके लिए उपकरणों की खरीद की जा रही है। एनएचएम के बजट से एनबीएसयू के लिए जिले स्तर पर 66 इंफैंट वार्मर व 66 फोटो थेरेपी मशीन की खरीद हुई है।

मशीनों की गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है, इसके बाद इन मशीनों को चयनित सीएचसी पर भेजा जाएगा। विभाग का कहना है कि जिले में ब्लॉक स्तरीय 14 सीएचसी हैं, जिसमें से तीन पर पहले से ही एनबीएसयू बना है, शेष 11 सीएचसी के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। सभी 14 सीएचसी पर इसका संचालन कराया जाना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।