दुबौलिया क्षेत्र में सिरसिया के पास मिला नवजात का शव
Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
Basti News - बस्ती के दुबौलिया थानाक्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय सिरसिया के पीछे एक नवजात का शव मिला। बुधवार सुबह शव के ऊपर पक्षियों के मंडराने से इसकी जानकारी मिली। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दुबौलिया थानाक्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय सिरसिया के पीछे एक नवजात का शव मिला। शव की जानकारी बुधवार सुबह उस समय हुई, जब वहां पर शव के ऊपर पक्षी मंडराने लगे। लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो एक नवजात का शव पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 112 और दुबौलिया पुलिस को दी। कुछ देर में पीआरवी और दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची। दुबौलिया पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के शव को भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
ये भी पढ़ें:तेलो में कुएं में मिला नवजात का शव
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


