New Twist in Controversial Incident Involving Hijras in Basti किन्नरों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsNew Twist in Controversial Incident Involving Hijras in Basti

किन्नरों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा

Basti News - बस्ती के लौकिहवा मोहल्ले में किन्नरों के साथ विवाद में नया मोड़ आया है। 2 सितंबर को हुई घटना में, पुलिस ने अज्ञात किन्नर समुदाय के खिलाफ क्रास केस दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई प्रवीन्द्र कुमार...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSun, 7 Sep 2025 04:15 PM
share Share
Follow Us on
किन्नरों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा

बस्ती, निज संवाददाता। शहर कोतवाली के लौकिहवा मोहल्ले में बधाई मांगने गई किन्नरों के साथ विवाद मामले में नया मोड़ आ गया है। दो सितम्बर को हुई इस घटना में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात किन्नर समुदाय के लोगों के खिलाफ क्रास केस दर्ज कर लिया है। लौकिहवा निवासी वैष्णवी शुक्ल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि गत दो सितंबर को उनके घर पर किन्नरों का एक समूह आया। उस समय वह घर पर उनके देवर थे। वह अपने बीमार बच्चे की दवा-इलाज कराने के लिए ओपेक चिकित्सालय कैली गई थीं। आरोप है कि थोड़ी देर बाद देवर ने फोन करके बताया कि कुछ किन्नर घर पर आए हुए हैं।

अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने के साथ घर में घुसने का प्रयास कर रहे हैं। यह जान वैष्णवी ने अपने पति को फोन लगाया। थोड़ी देर बाद पति, ससुर के साथ घर पहुंचे तो किन्नरों के समुदाय ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर किन्नर समुदाय के अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच एसआई प्रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी को सौंपी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।