33 लाख की लगात से निमलीकुंड में बनेगा नलकूप

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

नगर पालिका परिषद ने शहर के वार्डों में पेयजल आपूर्ति सुधारने के लिए निर्मलीकुंड में नया नलकूप स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की है। 15वें वित्त आयोग के तहत 33.03 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, जिससे गर्मियों में जलापूर्ति संबंधी समस्याओं में सुधार होगा।

33 लाख की लगात से निमलीकुंड में बनेगा नलकूप

बस्ती, निज संवाददाता। शहर के विभिन्न वार्डों में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाने और हर घर तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए नगर पालिका परिषद ने निर्मलीकुंड में नया नलकूप स्थापित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 15वें वित्त आयोग के तहत 33.03 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डों में गर्मी के मौसम में लो-प्रेशर और जलापूर्ति संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। निर्मलीकुंड में नया नलकूप स्थापित होने से इन समस्याओं में काफी हद तक सुधार होने की उम्मीद है।

जलकल विभाग के अनुसार, नए नलकूप के चालू होने से सुर्तीहट्टा, पांडेय बाजार, मेंहदावल-बांसी रोड, डुमरियागंज रोड सहित आसपास के कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी। इससे भीषण गर्मी के दौरान वार्डवासियों को पानी की किल्लत से राहत मिलेगी। निर्मलीकुंड के समीप जल निगम द्वारा पहले से ही एक ओवरहेड टैंक संचालित है। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में पानी के कम दबाव की शिकायतें मिलती रहती हैं। नए नलकूप के निर्माण से जलापूर्ति व्यवस्था को अतिरिक्त मजबूती मिलेगी और वितरण प्रणाली अधिक प्रभावी बन सकेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।