जर्जर हाईटेंशन लाइन से गन्ने की फसल में लगी आग

Feb 25, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती के कटहापुर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा टल गया। 11 हजार वोल्टेज की तार टूटकर गन्ने के खेत में गिर गया, जिससे आग लग गई। खेत में कोई नहीं था, वरना जनहानि हो सकती थी। ग्रामीणों ने आग बुझाई और विभाग ने तार जोड़कर बिजली बहाल की, लेकिन स्थायी समाधान की मांग की।

जर्जर हाईटेंशन लाइन से गन्ने की फसल में लगी आग

बस्ती, निज संवाददाता। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते कटहापुर गांव में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 11 हजार वोल्टेज की जर्जर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गन्ने के खेत में गिर गया, जिससे फसल में आग लग गई। संयोग अच्छा रहा कि घटना के समय खेत में कोई मौजूद नहीं था, वरना गंभीर जनहानि हो सकती थी। आग लगने से ओमप्रकाश चौधरी की गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टूटे तार को जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी।

हालांकि किसानों का आरोप है कि तार जोड़ देना स्थायी समाधान नहीं है। किसान कृष्णा चौधरी, अमन चौधरी, प्रेमचंद मौर्या, मोनू चौधरी, जानेमन चौधरी, राजेश चौधरी, नंदलाल, नरेंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि विभाग को कई बार लिखित और मौखिक शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन जर्जर तारों और ‘जुगाड़’ के सहारे खड़े खंभों को अब तक नहीं बदला गया। इस संबंध में एसडीओ सुनील कुमार यादव ने बताया कि कर्मचारियों को मौके पर भेजकर ढीले तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।