विज्ञान प्रदर्शनी में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Basti News - दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरो किड्स पचपेड़िया में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्रों ने पर्यावरण और सुरक्षा के मुद्दों पर विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। प्रमुख मॉडल में सौरमंडल, जल-संरक्षण और भूकंपरोधी यंत्र शामिल थे। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विज्ञान दिवस के महत्व के बारे में बताया।

बस्ती, निज संवाददाता। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरो किड्स पचपेड़िया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। महान वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन के जन्मदिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पर्यावरण एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मॉडल तैयार किए। मॉडलों में सौरमंडल, सुरक्षा नियम, जल-संरक्षण, वृक्षों का संरक्षण, भूकंपरोधी यंत्र, मानव-तंत्र आदि प्रमुख रहे। प्रबंधक अमरमणि पाण्डेय ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच जितनी प्रबल होगी, वे स्वयं और समाज को उतनी ही सशक्त दिशा देंगे। विजेताओं में कक्षा एक में ग्रीन हाउस, दो में रेड हाउस, तीन रेड हाउस, चार में ब्लू हाउस, पांच, छह व आठ में यलो हाउस विजेता रहा।
प्रधानाचार्या अर्चना पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को विज्ञान दिवस के महत्व को बताया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



