बभनान निवासी छात्र का अयोध्या में संदिग्ध हाल में मौत

Feb 12, 2026 12:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - बस्ती के परसरामपुर थानाक्षेत्र के गौरा पाण्डेय गांव के 16 वर्षीय छात्र शिवेंद्र पाण्डेय की अयोध्या में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। शिवेंद्र को पहले श्रीराम अस्पताल और फिर लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बभनान निवासी छात्र का अयोध्या में संदिग्ध हाल में मौत

बस्ती। परसरामपुर थानाक्षेत्र के गौरा पाण्डेय गांव निवासी 16 वर्षीय छात्र शिवेंद्र पाण्डेय की अयोध्या में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इलाज के दौरान लखनऊ में दम तोड़ने की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने अयोध्या पुलिस को तहरीर देकर बेटे की हत्या की आशंका जताई है। पिता सुरेन्द्र ने बताया कि उनका इकलौता बेटा शिवेंद्र एसएसवी इंटर कॉलेज, साहबगंज, अयोध्या में कक्षा 12वीं का छात्र था और साथ ही एक कोचिंग संस्थान में भी पढ़ाई करता था। वह अयोध्या के बछड़ा सुल्तानपुर क्षेत्र के पास अशोक यादव के मकान की दूसरी मंजिल पर किराये के कमरे में रहता था।

बताया गया कि मकान मालिक का फोन आया कि शिवेंद्र की तबीयत खराब हो गई है। सूचना मिलते ही पिता परिजनों व रिश्तेदारों संग पहुंचे। वहां जानकारी मिली कि शिवेंद्र को उसके साथी अनुराग व अन्य सहयोगियों द्वारा श्रीराम अस्पताल ले जाया गया था। हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया गया। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां रात लगभग 11 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता का कहना है कि उनका पुत्र शारीरिक रूप से स्वस्थ और होनहार था। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना से पूर्व उसके मोबाइल फोन पर विभिन्न नंबरों से कॉल और व्हाट्सऐप चैटिंग हुई थी, जो संदिग्ध प्रतीत होती है। उन्होंने आशंका जताई कि बेटे को प्रताड़ित किया गया या जबरन कोई विषैला पदार्थ खिलाकर साजिशन हत्या की गई, जिसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल अयोध्या पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अश्वनी पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल फोन की जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।