Basti News: थानेदार के हमराह, चालक समेत अन्य से जुटाई जा रही जानकारी

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती के वाल्टरगंज थाने के थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की आत्महत्या की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस दो संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है। थानेदार के संपर्कों और उनके व्यक्तिगत जीवन के करीबियों से जानकारी एकत्रित की जा रही है। उनके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

Basti News: थानेदार के हमराह, चालक समेत अन्य से जुटाई जा रही जानकारी

Basti News: बस्ती। जनपद के वाल्टरगंज थाने के थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की आत्महत्या की वजह अभी तक भले ही सामने न आ सकी हो, लेकिन इस वजह के पीछे जुड़े किरदारों की तस्वीर उभर कर पुलिस जांच में सामने आने लगी है।

पुलिस जांच

पुलिस टीमें कड़ी से कड़ी जोड़कर उन चेहरों को बेनकाब करने में जुटी है, जिनके कारण थानेदार अपनी ही जान लेने के लिए विवश हो गए। सूत्रों की मानें तो दो संदिग्धों को पुलिस ने अपने रडार पर लिया है। जिनकी भूमिका को इस पूरे घटनाक्रम से जोड़ कर देखा जा रहा है। इन दोनों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही साक्ष्य संकलन में पुलिस जुटी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच के साथ ही ठोस साक्ष्यों के मिलने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी। पुलिस जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है, जल्द से जल्द सच्चाई सामने होगी।

अन्य जानकारी

वाल्टरगंज थाने में तैनाती के दौरान दिवंगत थानेदार से जुड़ी हर एक बात का भी पुलिस टीमें पता लगा रही हैं। इस संबंध में उनके हमराह व चालक रहे पुलिस कर्मियों से भी बातचीत कर जानकारी जुटाई जा रही है। उनके संपर्क में रहे करीबियों से भी लगातार संपर्क साधा जा रहा है। परिवारीजनों से भी पुलिस संपर्क में बनी हुई है। अब तक की जांच में यह भी स्पष्ट हो चुका है कि उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने वाला न तो पुलिस विभाग से संबंधित है और न ही उनके पारिवारिक करीबियों में शामिल है। जिसके चलते थानेदार लगातार परेशान चल रहे थे। इन बाहर के लोगों की संख्या एक से दो बताई जा रही है। ये लोग थानेदार के संपर्क में कैसे और कब से आए। इन सब बिन्दुओं पर पुलिस जानकारी जुटा रही है। आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि उन्हें किसी बात को लेकर ब्लैकमेल तो नहीं किया जा रहा था। थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह का मोबाइल फोन घटनास्थल से पुलिस ने कब्जे में लिया था। कॉल डिटेल के साथ ही पुलिस व्हाट्सअप कॉल व डाटा रिकवरी के प्रयास में भी जुटी है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें छानबीन में जुटी है। साक्ष्य संकलन कर जल्द ही सच्चाई सामने होगी।

शव की स्थिति

सरकारी आवास में गमछे से लटकता मिला था शव

बस्ती। आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थानाक्षेत्र के भीलमपुर छपरा निवासी सूर्यप्रकाश सिंह (57) पुत्र स्व. उमाशंकर सिंह, सिद्धार्थनगर जनपद से स्थानांतरित होकर बस्ती आए थे। करीब चार माह पूर्व पीआरओ एसपी के पद से उनकी तैनाती एसओ वाल्टरगंज के पद पर हुई थी। बीते शनिवार को दिन में करीब एक बजे थानाध्यक्ष वाल्टरगंज मय हमराही संग शहर में आए थे। यहां कटरा पानी टंकी के पास के उतर कर अपने आवास पर आराम करने की बात कहकर चले गए थे। हमराहियों को सिविल लाइन चौकी पर जाकर रूकने के लिए कहा था। तीन-चार घंटे बीत जाने के बाद हमराहियों और थाने से उन्हें फोन किया जाने लगा, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। हमराही ने इसकी जानकारी प्रभारी चौकी सिविल लाइन दी। इधर, पुलिस ने थानाध्यक्ष वाल्टरगंज के साथ रह रहे एसआई बलराम से बात की। वे सरकारी आवास पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो पैर से दरवाजा को ठोकर मारकर खोला। अंदर जाकर देखा तो थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्यप्रकाश सिंह पंखे में गमछे से लटके हुए थे। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिसके कारण उनके इस कदम पर रहस्य बरकरार है। पुलिस टीमें आत्महत्या की वजह तलाशने में जुटी हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सूर्यप्रकाश सिंह की उम्र क्या थी?
सूर्यप्रकाश सिंह की उम्र 57 वर्ष थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: थानेदार के हमराह, चालक समेत अन्य से जुटाई जा रही जानकारी