तांत्रिक हत्याकांड : करीबियों पर टिकी है शक की सुई, हर एंगल जांच कर रहीं पांच टीमें
Basti News - बस्ती जिले के दुबौलिया थानांतर्गत बेमरही गांव में तांत्रिक रामजीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 11 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई ठोस सबूत नहीं जुटा पाई है। मृतक के परिवार से पूछताछ जारी है, लेकिन पुलिस अभी तक गुत्थी सुलझाने में सफल नहीं हो सकी है।

बस्ती। जिले के दुबौलिया थानांतर्गत बेमरही गांव के तांत्रिक की गोली मारकर हत्या की वारदात में 11 दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस टीम मृतक तांत्रिक रामजीत (58) के परिजनों को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। यहां परिवार के सदस्यों से अलग-अलग बातचीत कर पुलिस ने साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। अब तक की जांच में पुलिस गुत्थी सुलझाने के प्रयास में खुद ही उलझती नजर आ रही है। चेलों पर शुरू से ही शक बना हुआ है। झाड़-फूंक की रंजिश लेकर अन्य पहलुओं की जांच में भी अब तक पुलिस के हाथ कुछ ऐसा नहीं लगा है, जिससे पूरी तस्वीर साफ हो सके।
एसपी अभिनंदन का कहना है कि पुलिस टीमें लगातार तफ्तीश में जुटी हैं। साक्ष्य संकलन के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। दुबौलिया थानाक्षेत्र के बेमहरी गांव में बीते 26 नवम्बर की रात घर के पास सोये सोखा अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था। दुबौलिया पुलिस ने मृतक के लड़के रमेश की तहरीर पर सोखा के साथ झाड़-फूंक करने वाले चेले समेत दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दुबौलिया पुलिस ने दोनो को तब से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी तक ठोस सबूत पुलिस के साथ नहीं लगे हैं। घटना हालांकि एसपी ने घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित किया है। घटनाक्रम के बाद से कई सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाला जा चुका है, लेकिन कुछ भी ठोस साक्ष्य हाथ नहीं लग सका है। तीन दिन पूर्व बेमहरी गांव से चार लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठा कर थाने लाई थी। हालांकि चारों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। घटना के खुलासे को लिए सर्विलांस टीम, स्वाट टीम , एसओजी टीम दुबौलिया थाने पर लगातार डेरा जमाए हुए हैं। घटनाक्रम के खुलासे के लिए पुलिस मृतक के परिजनों से भी पूछताछ करने में जुटी है। --- बाइक सवार बदमाशों ने मारी थी गोली गत 26 दिसंबर की देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने घर के सामने छप्पर के नीचे सो रहे रामजीत (58) को गोली मार दी थी। गोली चेहरे पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी थी। मृतक रामजीत झाड़-फूंक का काम करता था। शुक्रवार देर रात वह घर के सामने छप्पर के नीचे सो रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया। इनकी संख्या तीन बताई गई। प्रकरण में पुलिस दो नामजद व तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों पर केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



