Basti News: बस्ती में उलाहना देने पड़ोसी के घर गए युवक की पीट-पीटकर हत्या
Basti News: बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के महसो में आपसी विवाद को

Basti News: बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के महसो में आपसी विवाद को लेकर एक युवक की हत्या की वारदात सामने आई है। आरोप है कि अपशब्द कहने से आहत युवक, पड़ोसी के घर पर इस बात की उलाहना देने गया था। लेकिन पड़ोसी ने समझा की, वह हमला करने आया है और पहले छत से उसके ऊपर ईंट फेंका और फिर नीचे आकर लकड़ी की पाटी से सिर पर वार कर दिया। अनियंत्रित होकर वह नाली के पास गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन गंभीर हालत में ओपेक चिकित्सालय कैली ले गए। यहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी की धरपकड़ का प्रयास शुरू कर दिया है。
घटना का विवरण
बताया जा रहा है कि महसो निवासी विश्वनाथ पांडेय का पुत्र मनीष पांडेय की अभी शादी नहीं हुई थी। रविवार की शाम मनीष के पड़ोसी शरदचंद्र पांडेय का इसी गांव के रहने वाले श्याम उर्फ छोटू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान श्याम उर्फ छोटू ने पड़ोसी मनीष पांडेय के घरवालों को भी अपशब्द कहा। इसकी जानकारी होने पर मनीष, आरोपी श्याम उर्फ छोटू के घर पर उलाहना देने गया। उसे घर पर आता देख श्याम ने समझा कि उसे मारने के लिए घर पर आ रहे हैं और उसने पहले ईंट फेंका और फिर लकड़ी की पाटी से हमला कर मनीष को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में मनीष को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना पाते ही पुलिस गांव में पहुंच गई। घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई
---


