Basti News: रामबहाल हत्याकांड में असलहा बरामद करना चुनौती

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के छावनी थानाक्षेत्र के बबुरहवा में गोली लगने से

Basti News: रामबहाल हत्याकांड में असलहा बरामद करना चुनौती

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के छावनी थानाक्षेत्र के बबुरहवा में गोली लगने से रामबहाल यादव की मौत के मामले में पुलिस ने तीसरे दिन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रामबहाल की दूसरी पत्नी, उसके बेटे सहित एक अन्य अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया है। शुरूआती जांच में पुलिस घटना को आत्महत्या से जोड़कर देख रही थी। लेकिन घटनास्थल से असलहा बरामद न होने के बाद से ही अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। वारदात में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक व फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

घटना के संदिग्ध तथ्य

बबुरहवा निवासी रामबहाल यादव पुत्र रामधनी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गुरुवार की शाम घर के कमरे में मौत हो गई थी। घटनास्थल से फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। कमरे में लगे बिस्तर के एक कोने पर थोड़ा खून और उसके नीचे जमीन पर भारी मात्रा में खून गिरा मिला था। बगल की तकिया भी जमीन पर गिरी थी। मौके से पुलिस टीम ने मृतक की मोबाइल, टॉर्च, चप्पल सहित प्रयोग में आने सामान अपनी जगह रखे हुए मिले हैं। रामबहाल दिव्यांग था और उसने अपनी चार दुकानें किराए पर दे रखी थीं। साथ ही खुद आटा-चक्की भी चलाता था। वह शराब पीने का भी शौकीन था। पुलिस पूछताछ में पत्नी इंद्रावती ने बताया कि घटना के दिन भी पति शराब के नशे में थे। पत्नी से बीड़ी लाने और जलाने की बात को लेकर तकरार भी हुई थी। घटनास्थल से असलहा गायब था। जिसके चलते अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। प्रकरण में पुलिस ने मृतक के भाई मनबहाल की तहरीर पर रामबहाल की दूसरी पत्नी इन्द्रवती व इन्द्रावती के पहले पति के बेटे सर्वेश व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

दो वर्ष पूर्व इन्द्रावती से राम बहाल ने की थी कोर्ट मैरिज

पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी इंद्रावती ने बताया कि रामबहाल यादव से पहले भी उसकी दो शादी हुई थी। रामबहाल उनके तीसरे पति थे। वहीं रामबहाल ने भी दो शादी की थी, इन्द्रावती उनकी दूसरी पत्नी बन कर आई थी। इन्द्रावती का मायका श्रृंगीनारी के पास है। उनकी पहली शादी मुड़वरा गांव में हुए थी। पति से अनबन के बाद दूसरी शादी चौकड़ी गांव निवासी राजकुमार वर्मा से हुई। दूसरे पति की मौत के बाद इन्द्रावती ने पहली पत्नी को छोड़कर अकेले रह रहे बबुरहवा निवासी रामबहाल यादव से दो वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज कर ली। उन्होंने बताया कि शादी से पहले उसके दो बेटे थे। बड़ा बेटा सूरत में नौकरी करता है। छोटे बेटे को साथ लेकर रामबहाल के साथ बबुरहवा गांव में रह रही थी।

प्रश्नोत्तर

✦रामबहाल यादव की मौत कैसे हुई?−
रामबहाल यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: रामबहाल हत्याकांड में असलहा बरामद करना चुनौती