झाड़ियों में हत्या कर मजदूर का शव फेंकने का आरोप, केस

Dec 19, 2025 02:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - क्षेत्र के महादेवरी निवासी लक्ष्मण की मौत का मामला - कोर्ट के आदेश पर हर्रैया पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की छानबीन बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के हर्

झाड़ियों में हत्या कर मजदूर का शव फेंकने का आरोप, केस

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के हर्रैया थानाक्षेत्र में मनोरमा नदी के किनारे समौढ़ी के पास शव बरामदगी के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी ने हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रकरण में कोर्ट ने हर्रैया पुलिस को हत्या का केस दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। थाना प्रभारी हर्रैया तहसीलदार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हर्रैया थानाक्षेत्र के समौड़ी कला गांव के पास गत 12 जून मनोरमा नदी के किनारे झाड़ियों में एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना पर डायल 112 व हर्रैया पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक की शिनाख्त लक्ष्मण (48) निवासी गंगापुर थाना हर्रैया के रूप में की गई थी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि 11 जून को लक्ष्मण किसी के यहां काम करने गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। 12 जून को समौड़ी गांव के सामने मनोरमा नदी के किनारे झाड़ी में उनका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। थाना प्रभारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला था। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया था। अब इस मामले में मृत लक्ष्मण की पत्नी गायत्री ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर कराया है। शिकायती-पत्र में बताया है कि महादेवरी निवासी शिवकुमार उर्फ बब्बू शुक्ला उनके पति को काम कराने के लिए ले गए थे। आरोप है कि शिवकुमार ने अपने साथियों संग उनके पति की हत्या कर दी। बाद में शव को नदी किनारे फेंक दिया। इस बाबत थाना प्रभारी का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।