उपवन योजना के तहत विकसित होगा मियावाकी पार्क

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती नगर पालिका ने शहर को हरा-भरा बनाने के लिए उपवन योजना के तहत एक भव्य पार्क बनाने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत 2000 वर्ग मीटर में मियावाकी तकनीक से देशी प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए 35 लाख रुपये की स्वीकृति भी मिली है।

 उपवन योजना के तहत विकसित होगा मियावाकी पार्क

बस्ती, निज संवाददाता। नगर पालिका ने शहर को हरा-भरा और सुंदर बनाने की पहल की है। उपवन योजना के तहत नगर पालिका में एक भव्य पार्क के निर्माण की योजना बनाई है। शहरी क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के लिए वृहद पौधरोपण कर हरित क्षेत्र के विस्तार और पर्यावरणीय गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार ने उपवन योजना चलाया है। 2000 वर्ग मीटर में मियावाकी तकनीक से देशी प्रजातियों का उपयोग करके घने और तेजी से बढ़ने वाले छोटे वन बनाने की तैयारी चल रही है। नगर पालिका प्रशासन ने पार्क स्थापित करने के लिए जमीन चिन्ह्ति करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कार्य योजना के तहत शासन से 35 लाख स्वीकृत किया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।