ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बस्तीजयकारे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाएं हुईं विसर्जित

जयकारे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाएं हुईं विसर्जित

शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन शनिवार को जिले में शहर के कुआनो नदी के अमहट घाट सहित जिले के विभिन्न घाटों पर मां दुर्गा की 226 प्रतिमाओं को विसर्जन हुआ। मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन सादगी के साथ...

जयकारे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाएं हुईं विसर्जित
हिन्दुस्तान टीम,बस्तीSat, 31 Oct 2020 09:11 PM
ऐप पर पढ़ें

शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन शनिवार को जिले में शहर के कुआनो नदी के अमहट घाट सहित जिले के विभिन्न घाटों पर मां दुर्गा की 226 प्रतिमाओं को विसर्जन हुआ। मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन सादगी के साथ शनिवार को सुबह छह बजे से ही कुआनो नदी के अमहट घाट पर शुरू हो गया। पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।

इस बार दुर्गा पूजा में कोविड-19 के चलते लोग अपने-अपने घरों व मंदिरों में ही मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित किए थे। प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार ही पूजन-अर्चन होता रहा। 10 दिन के बाद शनिवार को प्रशासन के गाइड लाइन के अनुसार ही प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। अधिकतर लोग घरों व मंदिरों में छोटी-छोटी मां दुर्गा की विभिन्न रूप में प्रतिमाएं स्थापित किया। श्रद्धालुओं ने शनिवार की सुबह से ही बाइक, कार, ठेला, रिक्शा, पिकप, पालकी आदि से मां दुर्गा की प्रतिमाएं विसर्जन के लिए लेकर अमहट घाट पहुंचे। विधि विधान से पूजन अर्चन करने के बाद आरती हुई। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने लोगों में प्रसाद वितरित किया और इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा कुआनों नदी में प्रवाहित कर दिया गया।

शहर में सुबह से प्रतिमाओं के साथ लगभग पांच श्रद्धालु कुआनो के अमहट घाट की तरफ जाते दिखाई दिए। कोविड-19 के चलते किसी भी प्रकार के जुलूस व मेले की अनुमति नहीं थी इसलिए सादगी के साथ ही नम आंखों से श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को विदाई दिया और लोक कल्याण के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना किया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आठ सौ से ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने शनिवार को मूर्ति विसर्जन स्थल अमहट घाट का निरीक्षण किया। ड्यूटी में लगे अधिकारी/ कर्मचारीगण को मूर्ति विसर्जन में आये। सभी श्रद्धालुओं से शालीनता से व्यवहार करने व कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए विसर्जन कराने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस कार्यालय के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की 47, रुधौली में 13, सोनहा में 24, मुंडेरवा में 17, लालगंज थाना क्षेत्र की चार प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को हुआ। प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में अपर पुलिस अधीक्षक, चार क्षेत्राधिकारी, 120 उप निरीक्षक, 16 इंस्पेक्टर/थानाध्यक्ष, चार महिला उप निरीक्षक, 531 हेड कांस्टेबल/ कांस्टेबल और 71 महिला कांस्टेबल के साथ ही यातायात पुलिस की टीम शामिल रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें