ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बस्तीविद्यालयों से गायब मिले आधे से अधिक परिषदीय शिक्षक

विद्यालयों से गायब मिले आधे से अधिक परिषदीय शिक्षक

बस्ती। हिन्दुस्तान टीम विद्यालय बंद के दौरान शिक्षक चुनाव व कोविड टीकाकरण में सहयोग...

विद्यालयों से गायब मिले आधे से अधिक परिषदीय शिक्षक
हिन्दुस्तान टीम,बस्तीTue, 25 Jan 2022 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बस्ती। हिन्दुस्तान टीम

विद्यालय बंद के दौरान शिक्षक चुनाव व कोविड टीकाकरण में सहयोग करने को उपस्थित रहेंगे। शिक्षकों के लिए विद्यालय बंद नहीं किया गया है। डीएम का यह आदेश सांऊघाट क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों पर लागू होता नहीं दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के पांच विद्यालयों की ‘हिन्दुस्तान ने पड़ताल किया तो आधे से अधिक स्टाफ विद्यालय से नदारद थे।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय मझौआमीर में तीन स्टाफ हैं, जिसमें प्रधानाध्यापिका शाइस्ता अंजुम, सहायक अध्यापक मो. मुस्तकीम खान व अनीस अहमद मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर आपस में चर्चा करते दिखाई दिए। शिक्षकों ने बताया कि स्कूल प्रांगण में रोपित किये गये विभिन्न प्रजाति के 50 पेड़ों के किसी ने तोड़ दिया है। यहां तक कि किचन गार्डेन में पालक, बैगन, मिर्चा, धनिया, टमाटर, लहसुन, मूली आदि सब्जियों को भी उखाड़ कर फेंक दिया है।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसालालशाही में प्रधानाध्यापिका रखचन्दा सिराज विद्यालय पर मौजूद रहीं। सहायक अध्यापिका प्रिया शर्मा 11.30 बजे तक विद्यालय नहीं पहुंची थी। प्राथमिक विद्यालय हथियागढ़ में प्रधानाध्यापिका किरन बाला व शिमि कमल कुमार गोस्वामी मौजूद रहे। अन्य स्टाफ में सहायक अध्यापक अनुराधा, शिक्षामित्र अंजली वर्मा, कान्ती मिश्रा व राधा शुक्ला साढ़े बारह बजे तक विद्यालय नहीं पहुंच पायी थी।

प्राथमिक विद्यालय अमौली में कुल छह का स्टाफ हैं। जिसमें प्रधानाध्यापिका रूखसान परवीन, शैल श्रीवास्तव व मंजू जायसवाल मौजूद रहीं। वही तीन अन्य स्टाफ सअ पूनम, शिक्षामित्र मृदुला व विष्णु शरण त्रिपाठी गैरहाजिर मिले। प्राथमिक विद्यालय हड़िया की शिक्षामित्र पूनम चौधरी विद्यालय पर मौजूद नहीं थीं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें