जिले के किन-किन ग्राम पंचायतों में शुरू हुई पानी की आपूर्ति, आयुक्त ने मांगी रिपोर्ट
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बस्तीबस्ती में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। विभिन्न योजनाओं की विभागीय समीक्षा के दौरान अधिकारियों को लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गई। जलजीवन मिशन की योजनाओं की गुणवत्ता जांचने और पानी की सप्लाई की स्थिति की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया।

बस्ती, निज संवाददाता। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में हुई। विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यो की विभागवार समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को चेताया कि विकास कार्यो में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जलजीवन मिशन से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण कार्यो के गुणवत्ता की जांच करा ली जाए तथा यह भी देख लिया जाए कि पानी की सप्लाई कहां-कहां हो रही है। इसकी आख्या दी जाए।
ये भी पढ़ें:जल जीवन मिशन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


