Basti News: रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक, डीएम से कार्रवाई की मांग

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती रेलवे स्टेशन पर बंदरों के बढ़ते आतंक से यात्रियों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक ने डीएम से तुरंत कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि बंदर यात्रियों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं और सामान चुरा रहे हैं। इससे सुरक्षा का माहौल प्रभावित हो रहा है।

Basti News: रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक, डीएम से कार्रवाई की मांग

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती रेलवे स्टेशन पर बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर स्टेशन अधीक्षक ने डीएम को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। छह जुलाई को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि स्टेशन परिसर में बंदरों का अत्यधिक प्रकोप होने से यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक के अनुसार बंदर आए दिन यात्रियों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। इसके अलावा वे यात्रियों का सामान छीनकर भाग जाते हैं तथा स्टेशन पर लगे सूचना बोर्ड, होर्डिंग और अन्य सामग्री को भी नुकसान पहुंचाते हैं। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित कैंटीन और स्टॉलों में रखे सामान को भी बंदर क्षतिग्रस्त कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बंदरों के हमलों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिससे यात्रियों में भय का माहौल है और उनकी सुरक्षा प्रभावित हो रही है। इसी को देखते हुए डीएम से संबंधित विभागों को निर्देशित कर बस्ती रेलवे स्टेशन को बंदरों के आतंक से मुक्त कराने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को भी कार्रवाई के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से पत्र भेजा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।