बस्ती शहर में आज शाम चार बजे से लागू होगा रूट डायवर्जन, देर रात तक रहेगा लागू

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती में मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार से शाम चार बजे से रूट डायवर्जन लागू होगा। जूलूस के कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात में बदलाव होगा। लोग अपने घरों से निकलने से पहले रूट डायवर्जन की जानकारी लें। सीओ सिटी ने विभिन्न मार्गों के लिए डायवर्जन का प्लान प्रस्तुत किया है।

बस्ती शहर में आज शाम चार बजे से लागू होगा रूट डायवर्जन, देर रात तक रहेगा लागू

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। मोहर्रम को लेकर बस्ती शहर में शुक्रवार की शाम चार बजे से रूट डायवर्जन प्रभावी हो जाएगा। इसके लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। शुक्रवार को जूलूस समाप्ति तक यह डायवर्जन प्रभावी रहेगा। इस दौरान अगर आप अपने घर से निकल रहे हैं तो रूट डायवर्जन देखकर ही निकले, जिससे आपको आवागमन में असुविधा न हो। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि जुलुस जब कम्पनीबाग से गांधीनगर होकर रोडवेज की तरफ जा रहा होगा, तब कम्पनीबाग से गांधीनगर जाने वाले वाहन फव्वारा तिराहा से रौता तिराहा, मालवीय तिराहा होकर रोडवेज तिराहा से होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

जुलुस जब रोडवेज से दक्षिण दरवाजा की तरफ जा रहा होगा, तब वाहन मालवीय तिराहा से रोडवेज तिराहा से अस्पताल चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।इसी तरह जुलुस जब दक्षिण दरवाजा से मंगल बाजार की तरफ जा रहा होगा, तब दक्षिण दरवाजा से रेलवे स्टेशन होकर करूवा बाबा होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे। करूवा बाबा की तरफ से मंगल बाजार की तरफ जाने वाले वाहनों को रेलवे स्टेशन, दक्षिण दरवाजा से मंगल बाजार होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे। जुलुस जब करूवा बाबा से पाण्डेय बाजार की तरफ जा रहा होगा, तब मंगल बाजार से आने वाले वाहन रेलवे स्टेशन पूर्वी क्रासिंग बरदहिया होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे। पाण्डेय बाजार की तरफ से आने वाले वाहन बरदहिया पूर्वी क्रासिंग रेलवे स्टेशन से अपने गन्तव्य को जायेंगे। इस दौरान सभी रूट पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।