अज्ञात कारणों से टॉवर में लगी आग, ग्रामीणों में मची अफरा तफरी

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - हर्रैया थानाक्षेत्र में एक मोबाइल टॉवर में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। टॉवर कर्मी ने बताया कि टॉवर में रखी बैटरियां और अन्य उपकरण पूरी तरह जल गए, जिससे नुकसान हुआ।

अज्ञात कारणों से टॉवर में लगी आग, ग्रामीणों में मची अफरा तफरी

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हर्रैया थानाक्षेत्र में बीती रात अज्ञात कारणों से एक मोबाइल टॉवर में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना रात करीब एक बजे खमरिया सुजात गांव के पश्चिम स्थित एक कंपनी के संचालित टॉवर की है। गांव निवासी संजीव सिंह के खेत में यह टॉवर लगा हुआ है। देर रात अचानक टॉवर में आग लग गई। आग की तेज लपटें देखकर वहां मौजूद टॉवर कर्मी अपनी जान बचाकर भाग निकला। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

आग की भयावह लपटों को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। पास में खड़ी गेहूं की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई थी कि कहीं चिंगारी खेतों तक न पहुंच जाए और बड़ा हादसा न हो जाए।ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टॉवर कर्मी के अनुसार टॉवर में रखी बैटरियां और अन्य उपकरण पूरी तरह जल गए, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।