Mobile Theft Leads to 1 8 Lakh Fraud via UPI in Basti सब्जी मंडी में गिरा मोबाइल, खाते से निकल गया 1.80 लाख, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsMobile Theft Leads to 1 8 Lakh Fraud via UPI in Basti

सब्जी मंडी में गिरा मोबाइल, खाते से निकल गया 1.80 लाख

Basti News - बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के सब्जी मंडी अमौली में एक व्यक्ति का

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीMon, 30 Dec 2024 01:32 AM
share Share
Follow Us on
सब्जी मंडी में गिरा मोबाइल, खाते से निकल गया 1.80 लाख

बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के सब्जी मंडी अमौली में एक व्यक्ति का मोबाइल गुम हो गया। यह मोबाइल किसी जालसाज के हाथ लग गया और उसने चार बार में पेमेंट एप से यूपीआई के जरिए एक लाख 80 हजार 901 रुपया निकाल लिया। बैंक खाता खाली होने के बाद इस बात की जानकारी होने पर मोबाइल धारक के होश उड़ गए। बैंक जाने पर यूपीआई से पेमेंट की बात पता चली। इसके बाद पुरानी बस्ती थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी थानेदार एखलाक अहमद ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यूपीआई के पासवर्ड की जानकारी जालसाज को कैसे हुई, इस बात की छानबीन भी की जा रही है।

पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के देईपार निवासी अशोक कुमार यादव बिजली का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी माताजी का स्वर्गवास हो गया था। ब्रह्मभोज के लिए सब्जियों की खरीदारी करने के लिए गत 26 दिसंबर गुरुवार को अमौली स्थित सब्जी मंडी गए थे। यहां पर खरीदारी के दौरान उनका मोबाइल कहीं गुम हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। लिहाजा नया सिम कार्ड लेने के लिए भी अप्लाई कर दिया। बह्मभोज आदि कर्मकांड की व्यवस्तता के कारण उनका ध्यान मोबाइल में एक्टिव यूपीआई की तरफ नहीं जा सका।

24 घंटे बाद जब सिम कार्ड एक्टिव हुआ तो बैंक का मैसेज आना शुरू हुआ। खाते से निकाली गई रकम की जानकारी मिलते ही अशोक के होश उड़ गए। शनिवार को बैंक पहुंचकर जब जानकारी की तो यूपीआई से पेमेंट होने की बात सामने आई। अशोक के दो अलग-अलग बैंक खातों से चार बार में जालसाज ने 26 दिसंबर को 34000, 700, 99501 रुपये और 27 दिसंबर को 46700 रुपया निकाल लिया गया। अशोक को भी यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उनके यूपीआई का पासवर्ड जालसाज को कैसा मिला। पुरानी बस्ती पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।