सोनू की तलाश में लखनऊ पहुंची बस्ती पुलिस

Feb 09, 2026 11:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - रुधौली क्षेत्र के बीजलपुर गांव निवासी आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी का अपहरण हो गया है। उनके बड़े भाई संजय चौधरी ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आठ टीमें गठित की हैं और विभिन्न स्थानों पर उनकी तलाश कर रही है। सोनू राजनीति में सक्रिय थे और ग्राम प्रधान चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

सोनू की तलाश में लखनऊ पहुंची बस्ती पुलिस

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के रुधौली क्षेत्र के बीजलपुर गांव निवासी और आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी का पता नहीं चल सका। प्रकरण में उनके बड़े भाई संजय चौधरी ने अपहरण का केस दर्ज कराया है। पुलिस टीमें लखनऊ समेत अन्य जनपदों में संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन में जुटी है। रविवार को भी परिजन समेत काफी संख्या में ग्रामीण थाने पर डटे रहे और जल्द से जल्द सोनू चौधरी को तलाशने की मांग की। बड़े भाई ने तहरीर में आरोप लगाया गया है कि छह फरवरी की रात करीब नौ बजे कोहरा नहर पुलिया के पास से सोनू चौधरी का अपहरण किया गया।

इस बाबत सीओ रुधौली कुलदीप यादव ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही युवक को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए आठ टीमें गठित की हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। सर्विलांस से सोनू का अंतिम लोकेशन दक्षिण दरवाजा पुरानी बस्ती क्षेत्र की मिली है। सोनू राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते थे। वह आगामी ग्राम प्रधान चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे। गांव में उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसको लेकर वह लगातार थाना, तहसील और जिला स्तर पर शिकायत कर रहे थे। शुक्रवार दोपहर को भी वह थाने गए थे। आरोप है कि इसी दिन रात में कोहरा नहर पुलिया के पास से कुछ अज्ञात लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। सीओ कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि पुलिस टीम लगी हुई है। अपहरण की बात पूरी तरह संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।