ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बस्तीमंत्री संजय निषाद का सुरक्षा घेरा टूटा, गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बची

मंत्री संजय निषाद का सुरक्षा घेरा टूटा, गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बची

बस्ती। निज संवाददाता उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री डॉक्टर संजय निषाद के सुरक्षा...

मंत्री संजय निषाद का सुरक्षा घेरा टूटा, गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बची
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बस्तीTue, 01 Nov 2022 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

बस्ती। निज संवाददाता

उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री डॉक्टर संजय निषाद के सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए सोमवार को एक एक्सयूवी गाड़ी बीच में आ गई। इससे मंत्री की गाड़ी हादसाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। एसपी बस्ती ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

यह घटना सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे बस्ती टोल प्लाजा के पास की है। इसकी जानकारी मंत्री ने एसपी बस्ती को दी है। इस पर एसपी ने प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए। इस बाबत थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी के सुरक्षा घेरे में घुसने की जानकारी मिली है। इस प्रकरण की जांच की जा रही है। इस बाबत किसी प्रकार की तहरीर थाने को नहीं प्राप्त है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें