होली के दिन हादसे में दो की मौत पर आबकारी विभाग को नोटिस
Mar 08, 2026 02:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
Basti News - बस्ती में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष कुमार पटेल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में आबकारी विभाग का मुद्दा प्रमुख रहा। होली के दिन एक ही हादसे में दो लोगों की मौत पर मंत्री ने विभाग को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। यह मामला विधायक दूधराम और सदर विधायक महेंद्र यादव के प्रतिनिधियों द्वारा उठाया गया।

बस्ती, निज संवाददाता। प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले एवं जनपद प्रभारी मंत्री आशीष कुमार पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में आबकारी विभाग का मुद्दा छाया रहा। होली के दिन एक ही हादसे में हुई दोहरी मौत पर मंत्री ने आबकारी विभाग को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। यह मामला विधायक दूधराम के प्रतिनिधि फूलचंद्र श्रीवास्वत व सदर विधायक महेंद्र यादव के प्रतिनिधि सलीम अहमद ने उठाया था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


