ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बस्तीदौड़ लगाकर दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

दौड़ लगाकर दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

महिला एवं बाल विकास विभाग ने नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत बुधवार की सुबह दौड़ का आयोजन किया। महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने दौड़ लगाकर लोगों को जागरूक किया। नपा अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर...

दौड़ लगाकर दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश
हिन्दुस्तान टीम,बस्तीWed, 21 Oct 2020 09:11 PM
ऐप पर पढ़ें

महिला एवं बाल विकास विभाग ने नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत बुधवार की सुबह दौड़ का आयोजन किया। महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने दौड़ लगाकर लोगों को जागरूक किया। नपा अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को रवाना किया।

दौड़ में कुल 50 महिला/पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने स्टेडियम के मुख्य द्वार से शास्त्री चौक होते हुए सिविल लाइन पुलिस चौकी से गुजरते हुए तहसील गेट के सामने वाले गेट से स्टेडियम में प्रवेश किया। खिलाड़ियों के माध्यम से नारी शक्ति और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। आयोजक जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस दौड़ का उद्देश्य लोगों में महिला सशक्तीकरण के साथ नारी के सम्मान की भावन पैदा करना है। कोविड के कारण सीमित संख्या में ही खिलाड़ियों को शामिल होने की अनुमति प्रदान की गई। आयोजन काफी कामयाब रहा। क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा, ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी, सोम कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें