Basti News: मंडलीय बैठक में नए सत्र के दौरान स्काउट-गाइड के गतिविधियों की बनी योजना
Basti News: भारत स्काउट एवं गाइड मंडलीय समिति की बैठक बस्ती में हुई, जिसकी अध्यक्षता आनंदकर पाण्डेय ने की। उन्होंने विद्यालयों में स्काउट-गाइड गतिविधियों को नियमित संचालन का निर्देश दिया। बस्ती मंडल के पदाधिकारियों ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की। रविंदर कौर सोखी ने प्राथमिकताओं को समयबद्ध पूरा करने की बात कही।

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। भारत स्काउट एवं गाइड मंडलीय समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंदकर पाण्डेय ने की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में स्काउट-गाइड गतिविधियों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में बस्ती मंडल के तीनों जिलों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने जिले की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। नोडल अधिकारी एवं प्रादेशिक संगठन आयुक्त रविंदर कौर सोखी ने प्रदेश स्तर पर निर्धारित प्राथमिकताओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। एएसओसी बस्ती मंडल सुषमा यादव ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत करते हुए वर्तमान सत्र में गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की अपील की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


