मेडिकल कॉलेज में इसेंटिव मामले में नहीं हो सकी बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती। मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान इसेंटिव मामले को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हो

मेडिकल कॉलेज में इसेंटिव मामले में नहीं हो सकी बैठक

बस्ती। मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान इसेंटिव मामले को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। चिकित्सकों का कहना है नवनिवर्चित नोडल स्तर से इंसेंटिव भुगतान में कथित अनियमितताओं को लेकर चिकित्सकों में रोष होने पर प्राचार्य ने विभागीय चिकित्सकों को मीटिंग बुलाई थी। अपरिहार्य कारणों से बैठक नहीं होने से चिकित्सकों में नाराजगी जताई है।विभागीय चिकित्सकों का कहना है इंसेंटिव अनियमितता को लेकर सीएम पोर्टल और चिकित्सा महानिर्देशक को ‘एक्स’ पर शिकायत होने के बाद भी अस्पताल प्रशासन इंसेंटिव भुगतान में अनियमिता को लेकर जांच नहीं होने पर कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विभागीय चिकित्सकों का कहना है आयुष्मान केस करने के बाद भी प्रोत्साहन राशि नोडल ने अपने स्तर से तय किया गया है।

सूत्रों का कहना है कई चिकित्सक आयुष्मान के मरीजों को निजी अस्पताल में तेजी से लेकर जा रहे हैं। अस्पताल में नोडल अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा होने के बाद भी कोई जबावदेही तय नहीं की गई है।चिकित्सकों का आरोप है कि नए नोडल अधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों की अनदेखी कर भुगतान किया गया है। चिकित्सकों का आरोप है कि वर्ष 2025-26 के इंसेंटिव एक लाख 80 हजार भुगतान में नोडल अधिकारी ने निर्धारित हिस्से से अधिक लाभ लिया है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि मैट्रन कार्यालय में तैनात एक स्टाफ नर्स, जिसका आयुष्मान योजना के मामलों से प्रत्यक्ष संबंध नहीं है, उसे भी इंसेंटिव का भुगतान किया गया। अस्पताल के स्टाफ नर्सों का आरोप है कि इंसेंटिव खातों में राशि भेजने के बजाय नकद भुगतान किया गया है। इसको लेकर आर्थों विभाग में कर्मचारी से नोकझोक हो चुकी है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।