
आईसीएमआर में मेडिकल कॉलेज के दो एमबीबीएस छात्रों का चयन
Basti News - महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के दो एमबीबीएस छात्रों का आईसीऍमआर में शोध कार्य के लिए चयन हुआ है। राणा अखंड प्रताप सिंह का चयन साइकोसोमैटिक स्ट्रेस के अध्ययन के लिए और डॉ. वंदना गिरी का चयन हेपेटाइटिस सी...
बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के दो एमबीबीएस छात्रों का शोध स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (आईसीऍमआर) में काम करने का मौका मिलेगा। मेडिकल कॉलेज 2024 बैच के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र राणा अखंड प्रताप सिंह का चयन आईसीऍमआर की एसटीएस प्रोजेक्ट 2025 में हुआ है। इसका संचालन बायोकेमिस्ट्री विभाग करता है। प्रोजेक्ट के तहत एडल्ट पापुलेशन में साइकोसोमैटिक स्ट्रेस के लेवल का अध्ययन करेंगे। इसके लिए आईसीऍमआर की ओर से छात्रों को अनुदान दिया जाएगा। इसी क्रम में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की पीजी छात्रा डॉ. वंदना गिरी की ओर से एमडी व एमएस शोध प्रबंध सहायता कार्यक्रम 2025 बैच के तहत स्वास्थ अनुसंधान विभाग व आईसीऍमआर ने हेपेटाइटिस सी वायरस का जीनोटाइपिक प्रोफाइलिंग तथा वायरल लोड डायनैमिक्स और नैदानिक मानकों के आधार पर उपचार परिणामों का आकलन विषय पर शोध किया जाएगा।

इस शोध कार्य में मुख्य गाईड माइक्रोबाइलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ़ अमित सिंह व सह गाईड डॉ. विनोद कुमार मौर्य (सह आचार्य) और अस्सिटेंट प्रोफसर आरडी पटेल की देखरेख में शोध किया जाएगा। उप प्रचार्य डॉ़ अनिल यादव ने बताया मेडिकल कॉलेज के छात्रों का आईसीऍमआर में शोध के लिए चयन होना उपलब्धि का विषय हैं। छात्र भविष्य में हेपेटाइटिस सी वायरस के प्रभावी निदान एवं उपचार रणनीतियों को सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा। फिजियोलॉजी, पैथोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग के पोस्टग्रेजुएट छात्रों विभित्र विषयों पर शोध चल रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


