Basti News: ज्ञानेंद्र कुमार राय बने वाल्टरगंज थाना प्रभारी
Basti News: बस्ती जिले में कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने 27 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है, जिसमें एक निरीक्षक और 13 उपनिरीक्षक शामिल हैं। पुलिस थानों और चौकियों पर नई तैनातियों का आदेश दिया गया है।

Basti News: बस्ती। जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल हुआ है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने 27 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें एक निरीक्षक, 13 उपनिरीक्षक, छह मुख्य आरक्षी और सात आरक्षी शामिल हैं। कई थानों और पुलिस चौकियों पर नई तैनाती की गई है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज बनाया गया है। उपनिरीक्षक अमित कुमार और रामपाल को पुलिस लाइन से थाना वाल्टरगंज भेजा गया है। उपनिरीक्षक साहेब कुमार को पुलिस लाइन से चौकी उमरिया, थाना दुबौलिया और राधारमण यादव को चौकी उमरिया से चौकी अमोढ़ा, थाना छावनी भेजा गया है।
शैलेंद्र सिंह को चौकी अमोढ़ा से थाना छावनी और संजय कुमार को पुलिस लाइन से चौकी महसों, थाना लालगंज भेजा गया है। बलिराम गौड़ को पुलिस लाइन से चौकी सिविल लाइन, थाना कोतवाली भेजा गया है। सुनील गौड़ को चौकी सिविल लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना पुरानी बस्ती और सुधीर कुमार त्रिपाठी को थाना कोतवाली से चौकी अमहट भेजा गया है। अनुपम त्यागी को चौकी अमहट से चौकी प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स भेजा गया है। संतोष दुबे को चौकी प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स से थाना रुधौली, सत्यनारायण यादव को पुलिस लाइन से थाना दुबौलिया और सुभाष चंद को पुलिस लाइन से थाना हर्रैया भेजा गया है। मुख्य आरक्षी आशीष पांडेय को अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थाना कप्तानगंज भेजा गया है। शक्ति प्रताप सिंह को हेड मुहर्रिर थाना कोतवाली से पुलिस लाइन और विनय कुमार को पुलिस लाइन से हेड मुहर्रिर थाना कोतवाली बनाया गया है। धीरेन्द्र कुमार दुबे को थाना रुधौली से थाना नगर और जयसिंह चौरसिया को थाना रुधौली से थाना वाल्टरगंज भेजा गया है। धीरज यादव का थाना कोतवाली से थाना सोनहा किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। आरक्षियों में तनुजा सिंह को पुलिस लाइन से थाना छावनी, रेनू यादव को वन स्टॉप सेंटर से थाना कप्तानगंज और प्रियंका वर्मा को महिला थाना से थाना पैकोलिया भेजा गया है। अन्नपूर्णा पांडेय को पुलिस लाइन से थाना सोनहा, अंजली मौर्य को पुलिस लाइन से थाना कलवारी, काजल विश्वकर्मा को थाना छावनी से पुलिस लाइन और दीप्ति सिंह को थाना हर्रैया से पुलिस लाइन भेजा गया है।


