कमल टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, पांच घंटे से धधक रही

Jan 04, 2026 08:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - हरैया थाना क्षेत्र के बिहरा सेमरहिया गांव में स्थित कमल टेंट हाउस के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू पाने में कई घंटे लगे। टेंट और अन्य सामान जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

कमल टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, पांच घंटे से धधक रही

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हरैया थाना क्षेत्र के बिहरा सेमरहिया गांव में स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में रविवार की भोर में भीषण आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग की लपटों के सामने हर कोई बेबस नजर आया। बताया जा रहा है कि यह गोदाम बस्ती के ‘कमल टेंट हाउस’ का है, जहां बड़े कार्यक्रमों के लिए टेंट, कुर्सी, पंडाल और अन्य सामान रखा जाता था। इसी टेंट हाउस का एक अन्य गोदाम भी हरैया थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में स्थित है, जहां से कार्यक्रमों के लिए सामान का आवागमन होता है।

रात करीब 3 बजे गोदाम में मौजूद कर्मचारियों ने अचानक धुआं निकलते देखा। जब तक वे कुछ समझ पाते, आग विकराल रूप ले चुकी थी। इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की एक-एक कर चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस, दमकलकर्मी और सैकड़ों ग्रामीण आग बुझाने में जुटे रहे। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में कई घंटे लग गए। फायर ब्रिगेड की टीम सुबह करीब 7 बजे तक आग पर काबू पाने में लगी रही। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना में टेंट का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया, जिससे टेंट संचालक को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि बस्ती के कमल टेंट हाऊस ने ही अयोध्या राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में टेंट से संबंधित सारी व्यवस्थाओं को संभाला था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;