
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के शोरूम में लगी आग, 20 गाड़ियां जलकर राख
Basti News - बस्ती के परशुरामपुर क्षेत्र में दीपावली की रात हर्षित ऑटो सेल्स के शोरूम में अचानक आग लग गई। आग ने तेजी से फैलते हुए 20 इलेक्ट्रिक गाड़ियों को जला दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड...
बस्ती। दीपावली की रात बस्ती जनपद के परशुरामपुर क्षेत्र में स्थित हर्षित ऑटो सेल्स के शोरूम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दर्जनों इलेक्ट्रिक स्कूटी और बाइक आग की लपटों में घिर गईं। हादसे में करीब 20 इलेक्ट्रिक गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। घटना देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, परशुरामपुर के सुरैला बाजार स्थित हर्षित ऑटो सेल्स के शोरूम में अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना पर परशुरामपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक पूरा शोरूम जल चुका था और गाड़ियां राख में तब्दील हो गई थीं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एजेंसी के मालिक चंद्रेश पाठक का बताना है कि शाम को करीब 7:30 बजे वह एजेंसी बंद कर घर चले गए थे कुछ ही देर बाद उन्हें फोन के जरिए सूचना मिली कि एजेंसी से धुआं उठ रहा है। जब आए तो देखा सबकुछ जल चुका था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




