Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsMass Wedding Ceremony Organized Under Chief Minister s Collective Marriage Scheme in Basti District
छह से नौ दिसंबर तक छह स्थानों पर होगा सामूहिक विवाह

छह से नौ दिसंबर तक छह स्थानों पर होगा सामूहिक विवाह

संक्षेप:

Basti News - बस्ती जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत छह स्थानों पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में 575 पंजीकृत लाभार्थी भाग लेंगे। हर्रैया, कप्तानगंज और महादेवा विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न तिथियों पर विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Dec 05, 2025 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में छह स्थानों पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। इन समारोहों में जिले के 14 ब्लॉकों और 10 नगर निकायों के लाभार्थी भाग लेंगे। पंजीकृत लाभार्थियां की संख्या 575 है। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने दी। उन्होंने बताया कि हर्रैया विधानसभा क्षेत्र का आयोजन छह दिसंबर को होगा। यह आयोजन रामरेखा मंदिर परिसर में दिन के 11 बजे से होगा। इस सामूहिक विवाह में हर्रैया, परसरामपुर, विक्रमजोत, दुबौलिया और नगर पंचायत हर्रैया के लाभार्थी भाग लेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, अति विशिष्ट अतिथि विधायक हर्रैया अजय सिंह, एमएलसी सुभाष यदुवंश, देवेन्द्र सिंह और ध्रुव कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख विक्रमजोत केके सिंह, दुबौलिया गीता यादव, परसरामपुर शांति देवी, हर्रैया विकास कुमार निषाद और नगर पंचायत अध्यक्ष हर्रैया कौशलेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहेंगे। सात दिसंबर 2025 को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र का सामूहिक विवाह समारोह सात दिसंबर को प्रेम मंडपम मैरिज हाल व लॉन टिनिच रोड तेनुई मंदिर परिसर में होगा। यहां पर कप्तानगंज, गौर, दुबौलिया, नगर पंचायत बभनान व कप्तानगंज के लाभार्थी भाग लेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रामप्रसाद चौधरी व अति विशिष्ट अतिथि विधायक कप्तानगंज कवीन्द्र चौधरी उपस्थित रहेंगे। सात दिसंबर को ही महादेवा विधानसभा क्षेत्र के बहादुरपुर, कुदरहा, नगर पंचायत नगर व गायघाट के लाभार्थियों का सामूहिक विवाह झिनकूलाल त्रिवेणीराम इंटर कालेज कुसौरा के मैदान पर होगा। होगा। यहां पर विधायक दूधराम विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। आठ दिसंबर को सदर और महादेवा विधानसभा क्षेत्र का विवाह समारोह राजेन्द्र पैलेस ब्लॉक रोड पर होगा। यहां पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक सदर महेन्द्रनाथ यादव व विधायक महादेवा दूधराम उपस्थित रहेंगे। आठ दिसंबर को रुधौली विधानसभा क्षेत्र के रुधौली, रामनगर, नगर पंचायत रुधौली और नगर पंचायत भानपुर के लाभार्थियों का विवाह ब्रदर्स पैलेस मैरेज हाल व लॉन रुधौली रोड भानपुर अरदा में होगा। यहां पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रुधौली राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, प्रमुख यशकांत सिंह, अनूप चौधरी व नप अध्यक्ष धीरसेन निषाद उपस्थित रहेंगे। जिले में छठा सामूहिक विवाह समारोह सदर और रुधौली विधानसभा क्षेत्र का होगा। यह विवाह समारोह अपना मैरेज हाल मानिकचंद चौराहा बांसी रोड पर होगा। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विशिष्ट अतिथि विधायक राजेन्द्र चौधरी, महेन्द्र नाथ यादव और प्रमुख अभिषेक कुमार व गीता देवी उपस्थित रहेंगी।