पत्नी से छुटकारा मिलते ही नौ किलोमीटर दंडवत यात्रा कर पहुंचा मंदिर

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - सल्टौआ के एक युवक ने अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए देवी से मन्नत मांगी। मन्नत पूरी होने पर उसने 12 घंटे में 9 किलोमीटर की दंडवत यात्रा की और मां बैड़ा समय माता मंदिर पहुंचा। युवक ने देवी का आभार व्यक्त किया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पत्नी से छुटकारा मिलते ही नौ किलोमीटर दंडवत यात्रा कर पहुंचा मंदिर

सल्टौआ (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। विवाह को जनम-जनम का साथ माना जाता है, लेकिन सोनहा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक अजब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए देवी से मन्नत मांगी और पूरी होने पर करीब नौ किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर मंदिर पहुंचा। सोनहा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने करीब दो वर्ष पहले विवाह किया था। उसके कुछ ही दिनों में पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। इस कारण वह अपनी पत्नी से अलग होना चाहता था। इसके लिए उसने भानपुर स्थित मां बैड़ा समय माता मंदिर में मन्नत मांगी थी कि यदि उसे पत्नी से छुटकारा मिल जाता है तो वह अपने घर से मंदिर तक भूखे-प्यासे दंडवत यात्रा कर दर्शन करेगा।

बताया जाता है कि हाल ही में उसकी मन्नत पूरी हो गई। इसके बाद शनिवार सुबह युवक ने अपने घर से मंदिर के लिए दंडवत यात्रा शुरू की। लगभग नौ किलोमीटर की दूरी उसने करीब 12 घंटे में पूरी कर शाम करीब छह बजे मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उसके माता-पिता और गांव के अन्य लोग भी उसके साथ मौजूद रहे। जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। मंदिर पहुंचकर युवक ने प्रसाद चढ़ाकर देवी मां का आभार व्यक्त किया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।