बस्ती कलक्ट्रेट में युवक का हंगामा, छत से कूदकर जान देने की धमकी से अफरातफरी

Jan 23, 2026 07:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - बस्ती जिले के सोनहा क्षेत्र में दहेज हत्या की मांग को लेकर एक युवक ने कलक्ट्रेट में हंगामा किया। उसने छत से कूदकर जान देने की धमकी दी, जिसे पुलिस ने समय पर पकड़ लिया। मृतका के परिवार ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए धरना दिया। मामले की जांच जारी है।

बस्ती कलक्ट्रेट में युवक का हंगामा, छत से कूदकर जान देने की धमकी से अफरातफरी

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दहेज हत्या में कार्रवाई की मांग को लेकर सोनहा क्षेत्र के एक युवक के हंगामे से शुक्रवार को कलक्ट्रेट में अफरातफरी मच गई। वह बार-बार कलक्ट्रेट की छत से कूदकर जान देने की धमकी दे रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। परिवार ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। बस्ती जिले के सोनहा थानांतर्गत फेरसम गांव में एक महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। महिला के गले पर दिख रहे निशान से उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर थाने पर दी।

पुलिस ने दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भिजवा दिया। थाने से बस्ती पहुंचे मायके पक्ष के लोग सीधे कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे और तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। यहां उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मृतका के भाई ने कहा कि वह छत से कूदकर जान दे देगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और युवक को सुरक्षित पकड़ लिया गया। मौके पर पहुंचे एएसपी श्यामकांत व अन्य अफसर परिजनों को समझाने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि फेरसम निवासी मोतीलाल की पहली पत्नी का निधन हो चुका हैद। 2018 में मोतीलाल ने कलवारी थानाक्षेत्र की रहने वाली मुनका देवी के साथ दूसरा विवाह किया था। शादी के बाद पति-पत्नी के बीन अनबन होने लगी। वर्तमान में मुनका देवी फेरसम में अकेले रहती थीं। जबकि उनका पति मोतीलाल व अन्य परिवारीजन सोनहा थानाक्षेत्र के उकड़ा में किराए के मकान में रहते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे घर के पीछे पड़े मुनका देवी के शव पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsMan Threatens Suicide Over Dowry Death Case in Basti District
;;
;