तकनीकी खराबी के चलते राज्य कर्मियों को नहीं मिल पाया होली पर वेतन
Basti News - बस्ती, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद, अधिकांश राज्य कर्मियों के खाते में 2 मार्च तक वेतन क्रेडिट नहीं हुआ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आरोप लगाया है कि फरवरी माह की सैलरी 28 फरवरी तक पहुंचनी चाहिए थी। कर्मचारियों में आक्रोश है क्योंकि कई विभागों में सैलरी समय पर नहीं आई।

बस्ती, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी दो मार्च तक अधिकांश राज्य कर्मियों के खाते में वेतन क्रेडिट नहीं हो पाया। यह आरोप राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने लगाया है। उसका कहना है कि मुख्यमंत्री ने आदेश दिया था कि फरवरी माह की सैलरी 28 फरवरी तक पहुंच जायेगी। एक मार्च को रविवार है और दो से चार मार्च तक अवकाश है। फरवरी माह की सैलरी 28 फरवरी को ही प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशन धारकों के खाते में आनी थी लेकिन एक मार्च की सुबह तक अधिकांश विभागों की सैलरी क्रेडिट नहीं हो सकी है। सरकार की घोषणा के बावजूद माह के अंतिम दिन तक वेतन और पेंशन नहीं मिलने से कर्मचारियों व पेंशनर्स में आक्रोश है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



