जिले के 22 स्थानों पर स्थापित होगा ‘वन ग्राम’

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती जिले में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मनरेगा के तहत 22 स्थानों पर वन ग्राम स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 31.31 एकड़ क्षेत्रफल चिह्नित किया गया है, जहां 24,150 पौधे रोपे जाएंगे। पौधों की उपलब्धता वन विभाग द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

जिले के 22 स्थानों पर स्थापित होगा ‘वन ग्राम’

बस्ती, निज संवाददाता। जिले में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मनरेगा के सहयोग से ‘वन प्रिय योजना’ के तहत 22 स्थानों पर वन ग्राम स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 31.31 एकड़ क्षेत्रफल चिह्नित किया गया है, जहां कुल 24,150 पौधे रोपे जाएंगे। पौधों की उपलब्धता वन विभाग की मदद से सुनिश्चित होगी, जबकि गड्ढों की खुदाई समेत अन्य तैयारियां मनरेगा के तहत कराई जाएंगी। डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने बताया कि चयनित 22 स्थलों में दो बंजर भूमि और 20 सामुदायिक स्थल शामिल हैं। इनमें बहादुरपुर के प्रतापपुर का बंजर गाटा, बनकटी के घुघसा की गोशाला, दुबौली खुर्द का चारागाह, गोविंदपुर का बंधा, गूदी का गाटा संख्या 208, रामपुर रेवटी के पोखरे का भीटा और तुरकौलिया बरगाह के दो गाटे शामिल हैं।

इसके अलावा बस्ती सदर के परसाजागीर का चारागाह व बंजर भूमि, दुबौलिया के डेईडीहा बुजुर्ग, गौर के बघौड़ा स्थित पंचायत भवन व विद्यालय परिसर, हर्रैया के खम्हरिया सुजात स्थित काली मंदिर परिसर का चयन किया गया है। वहीं कप्तानगंज के बनहा व पोखरा, कुदरहा के रघऊपुर, परसरामपुर के नागपुर कुंवर, रामनगर के परसोहिया, सल्टौआ के सुभई, औड़ जंगल, चेतरा, तेनुआ, साऊंघाट के महसिन और विक्रमजोत के नगरा बदली गांवों में भी वन ग्राम विकसित किए जाएंगे। डीसी मनरेगा ने बताया कि चयनित गांवों में पौधरोपण से पहले सभी जरूरी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बरसात के मौसम में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कर जिले को हरा-भरा बनाया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।