घर के छत पर आर्गेनिक सब्जियों की खेती कर रही माधुरी

Feb 09, 2026 11:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - मिश्रौलिया की माधुरी ने पिछले छह माह से अपने घर की छत पर जैविक खेती शुरू की है। उन्होंने 30 से अधिक प्रकार की सब्जियां उगाई हैं और बाजार से सब्जी खरीदना छोड़ दिया है, जिससे उन्होंने लगभग 20 हजार रुपये की बचत की है। माधुरी घर पर ही ऑर्गेनिक खाद और कीटनाशक तैयार करती हैं।

घर के छत पर आर्गेनिक सब्जियों की खेती कर रही माधुरी

बस्ती। शहर से सटे मिश्रौलिया की रहने वाली माधुरी पिछले छह माह से अपने घर के लिए बाजार से कोई सब्जी नहीं खरीद रही हैं, क्योंकि वो घर की छत पर ही जैविक खेती कर सब्जियों को उगाकर उसका उपयोग कर रही है। उन्होंने घर की छत करीब एक हजार स्क्वायर फिट की छत पर पोषण से भरपूर कई प्रकार की देशी और विदेशी सब्जियां उगा रखा है। सब्जियों को उगाने के लिए घर में पड़े पुराने डिब्बे, ग्रो-बैग, गमलों और कटे ड्रम का उपयोग किया। पौधों को उगाने के लिए मिट्टी की बहुत कम मात्रा का उपयोग किया। माधुरी ने बताया कि केमिकल मुक्त सब्जियों की खेती की शुरुआत अपने खाली पड़े छत से की है।

लगभग एक साल पहले उनका शहर से सटे इलाके में घर बनकर तैयार हुआ। उसके बाद उन्होंने निर्णय लिया कि घर के छत पर ही सब्जी उगाई जाएगी। आठ माह पहले अपने छत पर सब्जियां, फल, फूल और औषधीय पौधों की रोपाई की। उसके दो माह बाद से ही हरी सब्जियों के लिए बाजार की निर्भरता लगभग समाप्त हो गई। 30 से अधिक प्रकार की हरी सब्जी का कर रही उत्पादन रसायनों के प्रयोग से बचने के लिए मिट्टी की जगह कोकोपिट, वर्मी कम्पोस्ट और धान की भूसी का उपयोग किया। इसमें नाममात्र ही मिट्टी का उपयोग किया। कीट व बीमारियों से बचाव के लिए ह्यूमिक एसिड, कार्बेन्डाजिम, ब्युयेरिया बेसियाना जैसे ऑर्गेनिक तत्वों का उपयोग ड्रेंचिंग, बीज उपचार व छिड़काव विधि से किया। इस समय ऑर्गेनिक खाद के उपयोग से करीब 30 से अधिक तरह की सब्जियों की खेती कर रही हैं। माधुरी ने बताया कि पहले एक सप्ताह के दौरान हरी सब्जी बाजार से खरीदने में छह से आठ रुपये लगते थे। ऑर्गेनिक सब्जी लेने और अधिक मूल्य देना पड़ता था। करीब छह महीने पहले बाजार से सब्जी खरीदना छोड़ दिया है। पिछले छह माह में 20 हजार रुपये करीब की बचत हुई। खुद ही बनाती हैं ऑर्गेनिक खाद व कीटनाशक दवा माधुनी ने बताया कि छत की खेती और बागवानी में प्रयोग के लिए घर पर ही ऑर्गेनिक खाद बनाती हैं। इन खादों में गोबर, खली, गौमूत्र सहित किचन वेस्ट समान का उपयोग करती हैं। सब्जियों पर लगने वाले कीटों को खत्म करने के लिए जैविक कीटनाशक तैयार करती हैं। इसके साथ वे कई तरह की जैविक खाद बनाती है। छत पर बागवानी करने से घर गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म रहता है। पोषणयुक्त देशी विदेशी सब्जियों की भरमार माधुरी के छत पर ब्रुसेल्स स्प्राउट्स, पाकचोई, लेट्यूस, ब्रोकली, पार्सले, सेलरी, काला और पीला चेरी टमाटर, पांच रंगों की फूल गोभी, पर्पल पत्ता गोभी, सामान्य टमाटर, तीन किस्मों के बैगन, गाजर, लाल मूली, चुकंदर, धनिया, सहित दो दर्जन से अधिक सब्जियां हैं। इसके अलावा गेंदा, गुलाब, गुडहल, एलोवेरा, नीबू, टेन केजी किस्म का जामुन, लाल गूदे वाला बारहमासी कटहल, तीन किस्मों के अमरुद सहित तमाम तरह के पौधे उगा रखा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।