रसोई गैस संकट पर सपा विधायक ने डीएम को लिखा पत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती में रसोई गैस की किल्लत पर सपा विधायक ने डीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने गैस सिलेंडर की कमी से आम जनजीवन और धार्मिक कार्यक्रमों पर पड़ रहे प्रभाव की जानकारी दी। होटल और ढाबा संचालक भी परेशान हैं। पीएनजी उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शन निरस्त करने की प्रक्रिया भी चल रही है।

रसोई गैस संकट पर सपा विधायक ने डीएम को लिखा पत्र

बस्ती, निज संवाददाता। जिले में रसोई गैस संकट को लेकर सपा विधायक ने डीएम को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि गैस आपूर्ति बाधित होने से आम जनजीवन प्रभावित है। रूधौली सपा विधायक राजेन्द्र चौधरी ने अपने पत्र में कहा है कि गैस सिलेंडर की कमी के चलते धार्मिक कार्यक्रमों, शादी-विवाह के साथ अन्य सामाजिक आयोजनों में भारी दिक्कतें आ रही है। समय पर गैस उपलब्ध नहीं होने से लोगों को वैकल्पिक व्यवस्थाओं का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि गैस आपूर्ति को सुचारू व नियमित वितरित किया जाए, ताकि लोगों को समय से रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।

--कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी से होटल संचालक परेशानबस्ती। जिले में गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं की परेशानिया कम होने का नाम नहीं ले रही है। दो दिन कतार में लगने के बाद बड़ी मुश्किल से रसोई गैस सिलेंडर मिल पा रहा है। जिससे क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल व ढाबा संचालक भी काफी परेशान व लाचार दिख रहे हैं। स्थिति यह है कि गैस सिलेंडर बुक कराने के बाद भी लोगों को समय पर डिलीवरी नहीं मिल पा रहा है। कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी से होटल व ढाबा संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। कई संचालकों का कहना है कि समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से कामकाज प्रभावित हो गया है। कुछ को मजबूरी में महंगे दामों पर गैस सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। जिससे उनकी लागत काफी बढ़ गई है। --पीएनजी उपभोक्ता के निरस्त होंगे एलपीजी कनेक्शनजिले में पीएनजी उपभोक्ताओं के नाम से एलपीजी कनेक्शन को निरस्त करने की कवायत तेज हो गई है। जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला ने जिले के पीएनजी-एलपीजी गैस एजेंसियों के संचालकों को पत्र जारी कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि पीएनजी उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस कनेक्शन निरस्त किया जाएगा। इसके लिए समय से गैस संचालकों से सूची मांगी गई है। जिसमें से रत्नाकर गैस एजेंसी ने 132 उपभोक्ताओं की सूची उपलब्ध कराया है। इन उपभोक्ताओं के पास पीएनजी और एलपीजी के दोनों कनेक्शन हैं। इन उपभोक्ताओं के नाम से एलपीजी कनेक्शन निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। अन्य गैस एजेंसियों की सूची उपलब्ध होने पर उनका भी कनेक्शन निरस्त किया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।