एफआईआर पर भड़के ग्रामीण, थाने व विधायक का किया घेराव

एफआईआर पर भड़के ग्रामीण, थाने व विधायक का किया घेराव

संक्षेप:

Basti News - बस्ती में दो अनजान युवकों की पिटाई के मामले में ग्रामीणों ने हर्रैया विधायक के आवास पर विरोध किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर निर्दोष लोगों को नामजद करने का आरोप लगाया और थाने का घेराव किया। उच्च...

Sep 07, 2025 04:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दो अनजान व्यक्ति की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने पर क्षेत्रीय लोग भड़क गए। काफी संख्या में ग्रामीण हर्रैया विधायक अजय सिंह के आवास पर पहुंचे और केस वापस लेने की मांग उठाई। साथ ही हर्रैया थाने का घेराव भी किया। एसएचओ तहसीलदार सिंह ने लोगों को समझने की काफी कोशिश की। लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। उच्चाधिकारियों के हस्ताक्षेप के बाद लोग थाने से निकले। नेपाल से लौट रहे कानपुर देहात के दो युवकों की पिटाई का मामला गुरुवार देर रात सामने आया था। प्रकरण में पुलिस ने 12 नामजद समेत अन्य अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मनमाने ढंग से लोगों को केस में नामजद कर दिया, जो घटना के समय मौके पर मौजूद ही नहीं थे। सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा करने में नाकाम पुलिस अब निर्दोष ग्रामीणों को फंसा रही है। विभिन्न क्षेत्र में रहस्यमयी ड्रोन उड़ रहे थे। लोग इससे भयभीत है। ऐसे में अजनबी युवकों को पूछताछ करने के बाद मामला बिगड़ा, जबकि ऐसी किसी की नीयत नहीं थी। गुरुवार की रात की कानपुर देहात के दो युवकों को बिहार रेहरवा के पास ग्रामीणों ने पकड़ा था। नेपाल से लौट रहे इन युवकों से पूछताछ के दौरान कुछ लोगों ने हाथ उठा दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी हर्रैया भिजवाया था। पूछताछ में युवकों की पहचान व घटनाक्रम सामने आने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था।