लिटिल फ्लावर्स स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
Basti News - बस्ती के लिटिल फ्लावर्स स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में सीबीएसई कक्षा दसवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 57 विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक और शिक्षकों ने छात्रों को मेहनत और लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी।

बस्ती, निज संवाददाता। लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सीबीएसई की कक्षा दसवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 57 विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, निर्देशिका अपर्णा सिंह व प्रिंसिपल वंदना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रशस्ति-चिह्न देने के साथ ही अभिभावकों को विशेष सम्मान मिला। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों के भी चेहरे खिल गए। इस असवर पर प्रबंधक ने कहा कि सफलता के लिए निस्तर प्रयास, दृढ़ निश्चय और परिश्रम अतिआवश्यक है।
उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। निर्देशिका अपर्णा सिंह ने विद्यार्थियों को भविष्य की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर आगे बढ़ने का संदेश दिया।इस अवसर पर अभिभावकों ने संवाद स्थापित किया गया। विद्यार्थी अर्पित पाल के पिता रंजय पाल ने कहा कि शिक्षकों का मार्गदर्शन व समय-समय पर प्रबंधन तंत्र स्तर से उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था के चलते ही बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतिभा सम्मान समारोह का समापन विद्यालय की प्रिंसिपल वंदना सिंह ने आभार ज्ञापन के साथ किया। इस अवसर पर विवेक सिंह, केएन मिश्रा, धनंजय शुक्ला, प्रमोद त्रिपाठी, इंद्रजीत, अनूप बरनवाल, श्रीकांत, रमाकांत, शशिधर चतुर्वेदी, तन्मय पांडेय, वैभव पांडेय व अन्य शिक्षक-शिक्षिका मौजूद रहीं।---
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


