सिविल बार एसोसिएशन बस्ती का वार्षिक चुनाव में वोट देने के लिए लगी कतार

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव में गुरुवार को

सिविल बार एसोसिएशन बस्ती का वार्षिक चुनाव में वोट देने के लिए लगी कतार

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव में गुरुवार को वोटिंग के लिए अधिवक्ताओं की लंबी कतार दिखी। कुल 23 पदों में से 17 पदों पर मतदान हो रहा है। चुनाव अधिकारी गुलाब सिंह एडवोकेट ने बताया कि एसोसिएशन में कुल 788 मतदाता पंजीकृत हैं। मतदान सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इसके बाद लंच के उपरांत मतगणना शुरू की जाएगी। मतदान के लिए मतदाताओं को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी सीओपी युक्त पहचान-पत्र लाना अनिवार्य होगा। बिना पहचान पत्र के किसी को भी मतदान की अनुमति नहीं दी जाएगी। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के पदों को छोड़कर सभी पदों पर चुनावी मुकाबला होगा।

इन पदों पर होगा मुकाबला अध्यक्ष पद: रमाशंकर पांडेय, बैजनाथ गुप्ता और उपेन्द्र नाथ दूबे महामंत्री पद: अजय कुमार पांडेय, अरविन्द कुमार दूबे, गोपेंद्र गुप्ता, अविनाश कुमार, राजेश सिंह और आज्ञाराम यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष (2 पद): आत्मा प्रसाद चौहान, रवि प्रताप सिंह और भूपेश कुमार शुक्ल उपाध्यक्ष (2 पद): कृष्ण कुमार उपाध्याय, अनिल कुमार यादव, जितेन्द्र कुमार चौधरी और विमलेन्दु मणि त्रिपाठी कनिष्ठ उपाध्यक्ष: अमरनाथ और सिद्धार्थ शुक्ल संयुक्त मंत्री (3 पद): चंद्रभूषण यादव, मो. आजम, धर्मेंद्र कुमार, विकास शर्मा, रत्नेश कुमार पांडेय, विशाल मणि त्रिपाठी और पवनसुत ओझा कोषाध्यक्ष: कृष्ण नारायण पांडेय और शिवाकांत तिवारी कनिष्ठ कार्यकारिणी (6 पद): आठ प्रत्याशी मैदान में तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन : वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के छह पदों में से तीन पर राजकुमार सोनकर, राजेन्द्र प्रसाद और पवनसुत ओझा का निर्विरोध निर्वाचन तय हो चुका है। चार नामांकन पत्र निरस्त किए गए थे। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। परिणाम आज ही देर शाम तक आने की संभावना है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।