दस्तावेज लेखकों व स्टांप वेंडरों ने भानपुर में शुरू किया काम

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

भानपुर में दस्तावेज लेखकों एवं अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार समाप्त होने के बाद उप निबंधक कार्यालय में भूमि रजिस्ट्री का कार्य पुनः प्रारंभ हो गया है। मंगलवार को आठ भूमि बैनामों की रजिस्ट्री की गई, जिससे आम लोगों को राहत मिली। आईजी स्टांप द्वारा जारी पत्र के बाद कार्य बहिष्कार खत्म हुआ।

दस्तावेज लेखकों व स्टांप वेंडरों ने भानपुर में शुरू किया काम

भानपुर। दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं द्वारा चल रहे कार्य बहिष्कार के समाप्त होने के बाद मंगलवार को उप निबंधक कार्यालय भानपुर में भूमि की रजिस्ट्री का कार्य पुनः प्रारंभ हो गया। कार्यालय में सामान्य कार्य शुरू होने से रजिस्ट्री कराने आए लोगों ने राहत की सांस ली। उपनिबंधक लिपिक भानपुर राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को कार्यालय में कुल आठ भूमि बैनामों की रजिस्ट्री संपन्न कराई गई। कार्य बहिष्कार समाप्त होने के बाद कार्यालय की गतिविधियां धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रही हैं और रजिस्ट्री कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि बैनामे की प्रक्रिया शुरू होने से पहले जिले के आईजी स्टांप की ओर से उपनिबंधक कार्यालय को एक पत्र भेजा गया था।

इस पत्र में स्पष्ट किया गया है कि दस्तावेज लेखकों के कार्यों में किसी प्रकार का विशेष परिवर्तन नहीं किया जाएगा तथा उन्हें आवश्यक सहूलियतें प्रदान की जाएंगी। इधर, बार एसो. तहसील भानपुर के पूर्व अध्यक्ष विनोद पांडेय ने बताया कि आईजी स्टांप के पत्र से अवगत होने के बाद दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं ने ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में किया जा रहा कार्य बहिष्कार समाप्त करने का निर्णय लिया। बहिष्कार खत्म होने से रजिस्ट्री कार्य फिर से शुरू हो गया है, जिससे आम लोगों को काफी राहत मिली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti Newsदस्तावेज लेखकों व स्टांप वेंडरों ने भानपुर में शुरू किया काम