भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 16 पर मुकदमा
Basti News - बस्ती के परसरामपुर थानाक्षेत्र के पल्टीजोत में पुराने भूमि विवाद के चलते मारपीट की घटना हुई। जगप्रसाद की तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-मुक्के और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना की जांच एसआई सतीश कुमार राय कर रहे हैं।

बस्ती। परसरामपुर थानाक्षेत्र के पल्टीजोत में पुराने भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पल्टीजोत निवासी जगप्रसाद ने तहरीर देकर बताया है कि पुराने भूमि विवाद को लेकर लेकर विपक्षियों ने रविवार को उन्हें अपशब्द कहते हुए लात-मुक्के, डंडे और ईंट-पत्थर से मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित नीरज, दीपक, सर्वेश, आकाश तिवारी, उमा, किरन, उषा, अशुमित और दीपक तिवारी निवासी पल्टीजोत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि विपक्षियों ने एकराय होकर लात-मुक्का, डंडा आदि से मारपीट की।
साथ ही जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जगप्रसाद, अनिरूद्ध, हर्षित, अनूप तिवारी और अर्पित निवासीगण पल्टीजोत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना की जांच एसआई सतीश कुमार राय को सौंपी गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


