जेवरात संग युवती को भगा ले जाने वाले युवक पर मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

लालगंज पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में नीरज समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि नीरज ने उनकी बेटी को बुलाकर शादी के लिए तैयार किए गए जेवरात भी ले जाने को मजबूर किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जेवरात संग युवती को भगा ले जाने वाले युवक पर मुकदमा

बस्ती, निज संवाददाता। लालगंज पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 24 मई को आरोपी नीरज ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया। इसके बाद आने माता-पिता और भाई की सहमति से उसे कहीं भगा ले गया। घर से जाते वक्त बेटी शादी के लिए तैयार कराए गए करीब चार से पांच लाख रुपये के जेवरात भी ले गई। पुलिस ने आरोपी नीरज समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।