भुवनपुर में खेली जाएगी दो दिवसीय खो-खो चैम्पियनशिप

Mar 02, 2026 11:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - बस्ती जिले के बहादुरपुर ब्लॉक के भुवनपुर में 7 और 8 मार्च को खो-खो चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में सब जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। मुख्य अतिथि यूपी खो-खो संघ के सचिव चन्द्रभानु सिंह रहेंगे। इस आयोजन में कई प्रमुख व्यक्ति शामिल होंगे।

भुवनपुर में खेली जाएगी दो दिवसीय खो-खो चैम्पियनशिप

बस्ती, निज संवाददाता। जिले के बहादुरपुर ब्लॉक अंतर्गत भुवनपुर में खो-खो चैंपियनशिप सात व आठ मार्च को खेली जाएगी। यह जानकारी जिला खो-खो एसोसिएशन के सचिव राम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता स्थानीय ब्लॉक के भुवनपुर गांव में होगी। प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक व बालिका व सीनियर महिला व पुरुष वर्ग के मुकाबला खेला जाना प्रस्तावित है। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश खो-खो संघ के सचिव चन्द्रभानु सिंह व विशिष्ठ अतिथि के रूप में पंकज द्विवेदी होंगे। मंडलीय संयोजक रणधीर सिंह व मंडल समन्वयक अखिलेश सिंह भी शामिल होगें। इसके अतिरिक्त जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जयराम वर्मा, प्रेम कुमार, सुनील कुमार, अरुण भारती व आयोजक अध्यक्ष सुधीर कुमार पाण्डेय, पूना सिंह, वीरेन्द्र कुमार के साथ अन्य लोग शामिल होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।