Basti News: कायाकल्प टीम ने देखी महिला अस्पताल की व्यवस्था
Basti News: बस्ती में शासन की ओर से नामित कायाकल्प टीम ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल की व्यवस्था, सफाई, और अन्य सेवाओं का मूल्यांकन किया। फाइनल असेसमेंट के बाद अस्पताल को बेहतर अंक मिलने पर तीन लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। अधिकारियों ने मरीजों से संवाद कर फीडबैक लिया।

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शासन की ओर से नामित कायाकल्प टीम ने प्री असेस्मेंट के लिए जिला महिला अस्पताल का भ्रमण किया। टीम के आगमन की सूचना मिलने के बाद से ही अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी थी। टीम ने अस्पताल का कोना-कोना देखा। कर्मी, चिकित्सक समेत अन्य स्टॉफ मुस्तैद नजर आए। प्री असेस्मेंट के बाद फाइनल असेसमेंट होगा, जिसमें बेहतर अंक मिलने पर अस्पताल को तीन लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। जिला महिला अस्पताल में टीम पहुंची तो सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने टीम के साथ पूरे अस्पताल का भ्रमण कराया। कायाकल्प टीम में शामिल अरुण कुमार वर्मा और मो. आकिब फखर ने अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में पहुंचकर वहां की व्यवस्था को देखा।
ओपीडी, पैथालॉजी, कार्यालय, ओटी, लेबर रूम, टीकाकरण कक्ष, वार्ड और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद अस्पताल की सफाई और प्रबंधन व्यवस्था की जांच किया। बारिश के चलते कई जगहों पर कीचड़ और सफाई का अभाव दिखा।टीम ने केएमसी वार्ड, एसएनसीयू और मरीज व तीमारदारों के लिए आरक्षित वेटिंग एरिया देखा। मरीजों से संवाद भी किया। कार्यालय में चिकित्सकों, कर्मचारियों के साथ बैठक करके कार्यों की जानकारी और फीडबैक लिया। कर्मी, चिकित्सक ड्रेस कोड में नजर आए। टीम ने मरीज के अस्पताल से आने से लेकर छुट्टी मिलने तक की व्यवस्था को जांचा। अभिलेखों के रख-रखाव को देखा। फार्मेसी में दवा वितरण के बारे में जानकारी ली। इमरजेंसी, चिकित्सा उपकरण, डॉक्टरों की उपस्थिति, रजिस्टर का भी अवलोकन किया। पैथॉलोजी में जांच सुविधा देखी। सिक्योरिटी गार्ड भी मुस्तैद नजर आए। डॉ. अजय कुमार, डॉ. सुधांशु द्विवेदी, डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. संतोष मौर्य, डॉ. पंकज शुक्ल, डॉ. अनीता वर्मा, शैलेंद्र राय, अनीस, राकेश पांडेय, अभिषेक सिंह, रोहित चौधरी, चंद्रकली, अनीता, नीता, माया, मधु आदि मौजूद रहे।


